चिकित्सकों ने कोविड से बचाव के टिप्स दिए
धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को संपन्न हुई गोष्ठी में डाक्टरों ने कोविड महामारी से बचाव के टिप्स दिए। कालेज में चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन किया गया। संचालक सारिका शर्मा, डा. अंकुर वर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में नए स्ट्रेन कोरोना के लक्षण, उपचार एवं बचाव पर जागरूक किया। डा. प्रीती विश्नोई ने कहा कि बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। मास्क, सोशल डिस्टेंटिग, बार-बार हाथ धोने का सुझाव दिया। प्रबंधक विजय कुमार ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डाक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की समन्वयक डा. सुरभि शर्मा ने भी लोगों को जागरूक किया।