फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक ने किया गलत इलाज, चली गई आंखों की रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सीरबासुचंद निवासी विनोद ने सीएमओ से की चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़/कासमपुरगढ़ी। गांव सीरबासुचंद निवासी व्यक्ति ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर गांव के ही चिकित्सक पर गलत तरीके से इलाज करने का आरोप लगाया। इसमें उसकी आंखों की रोशनी चली गई। उसने चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गांव सीरबासुचंद निवासी विनोद कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसके चेहरे पर हरपीज बीमारी के कारण मकड़ी के जाले जैसे निशान हो गए थे। उसने गांव में ही मौजूद एक चिकित्सक से उपचार कराया। उसे बीमारी में आराम मिलने के स्थान पर रोग ओर बढ़ने लगा। उसकी आंखों की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसने चिकित्सक से शिकायत की तो वह नए-नए बहाने बनाने लगा। उसने बिजनौर जाकर नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखलाया। चिकित्सक ने वह दवाई देखी, जो चल रही थी। चिकित्सक ने उसकी आंखों की रोशनी वापस न आने की बात कही है। चिकित्सक के अनुसार उसकी आंखों की रोशनी गलत दवाई की प्रतिक्रिया के स्वरूप गई है। पीड़ित ने चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें