फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनियमितता मिलने पर नगीना में दो पल होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। प्रशासन ने अनियमितताएं मिलने पर ''दो पल'' होटल को सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में भी बेचैनी बढ़ गई है। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि नगीना में कुछ होटल बिना निर्धारित मानकों के संचालित हो रहे हैं। शनिवार शाम वह नायब तहसीलदार पंकज राणा, तहसील टीम और पुलिस बल के साथ धामपुर मार्ग स्थित ''दो पल'' होटल पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी होटल संचालन का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि होटल में काफी गंदगी मिली तथा कई आवश्यक मानक भी पूरे नहीं पाए गए। मानक पूरे न होने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें