नजीबाबाद (बिजनौर)। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की उपस्थिति में हुई बैठक में जायरीनों से दरगाह के सभी रोजों पर भीड़ एकत्र न करने की सलाह दी गई। दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए हिंद जोगीरम्पुरी कमेटी की ओर से दरगाह परिसर में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण से जायरीनों को सुरक्षित रखने के लिए चर्चा हुई। गुलशन बिजनौरी के संचालन में इंतेेजामिया कमेटी की बैठक में जायरीनों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए दरगाह और परिसर के रोजों पर भीड़ एकत्र न करने की सलाह दी गई। बैठक में जफर मुजतबा, विसाल मेंहदी, उरूज आलम, असद अब्बास, समर अब्बास, हसन मेंहदी, रजा अब्बास, मो. आबिद मेंहदी सहित अनेक लोगों ने शिरकत की।