फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान योजना के साथ करें भयमुक्त कारोबार: एसी विनय शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान योजना के साथ करें भयमुक्त कारोबार: एसी विनय शुक्ला
विज्ञापन

नजीबाबाद। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला ने व्यापारियों को बिल आदि रिकॉर्ड के साथ कारोबार करने और विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह दी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारियों को एसी ने जीएसटी निरीक्षण से उत्पन्न स्थिति को स्पष्ट करते हुए यह जानकारी दी।
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, महामंत्री नजर खां, तहसील अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की ओर से बुलाई व्यापारियों की बैठक में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला ने जीएसटी निरीक्षण से तनावग्रस्त व्यापारियों को भय मुक्त कारोबार करने की सलाह दी। नजर खां के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में एसी विनय कुमार ने डेढ़ करोड़ रुपये तक वार्षिक कारोबार करने वाले व्यापारियों को विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह दी। उन्होंने सभी व्यापारियों से पैन कार्ड के साथ समाधान योजना और जीएसटी का ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि समाधान योजना के अंतर्गत व्यापारी कहीं से भी बिलों के आधार पर माल खरीद सकता है, लेकिन उसे प्रदेश में ही माल की बिक्री और कारोबार करना होगा।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार ने 20 लाख रुपये और 40 लाख रुपये से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने, बिलों और कारोबारी रिकॉर्ड के साथ कारोबार करने की सलाह दी। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि शासन द्वारा चिह्नित कारोबारियों के कारोबार के संबंध में निरीक्षण आदि की कार्रवाई फिलहाल शासन के निर्देश स्थगित की गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों की बैठक में मोटाआम व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. अख्तर, इरशाद अहमद लोहिया, अनिल कुमार, करण सिंह, इकबाल मिर्जा, राजीव गुप्ता, शहजाद अहमद, सलीम अंसारी, मो. आतिफ, फुरकान शौकत, मो.काशिफ, हनी, निसार अहमद सहित अनेक कारोबारियों ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर से शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें