डीएम ने किया गांव का दौरा
बिजनौर, नहटौर। क्षेत्र के गांव में तीन कोरोना संक्रमित युवक मलने पर डीएम रमाकांत पांडेय ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एक ही परिवार के एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। डीएम ने कोरोना संक्रमित लोगों के घरों तक पहुंचकर जानकारी ली है। उनके साथ एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत, कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, पालिका ईओ धर्मदेव आदि मौजूद रहे।