फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण की धीमी गति पर डीएम खफा

विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की धर्मशाला का भवन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
निर्माण की धीमी गति पर डीएम खफा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बन रहे महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। शासन अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू करने का दावा कर रहा है। लेकिन मेडिकल कॉलेज का निर्माण 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति धीमी होने से डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कर रही संस्था को टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है।
स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। शासन की ओर से सत्र 2022-23 में मेडिकल कॉलेज शुरू करने का दावा किया गया था। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से मेडिकल कॉलेज सत्र 2023-24 से शुरू करने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी मेडिकल कॉलेज का 45 प्रतिशत ही निर्माण कार्य पूरा हुआ है। एकेडमिक भवन के पांच फ्लोरों का निर्माण पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति धीमी होने से डीएम ने भी नाराजगी जताई है। डीएम ने निर्माण कर रही संस्था के साथ मेडिकल कॉलेज के संबंध में बैठक की थी। जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने संस्था के अधिकारियों को समय से कार्य पूरा नहीं करने पर टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

28 फरवरी तक निर्माण पूरा करने के निर्देश
डीएम ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही संस्था को 28 फरवरी तक का समय दिया है। क्योंकि सरकारी अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज को चलाने की तैयारी में है। अधिकारी महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण को गति देने के लिए जोर दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबंधित आठ भवनों पर निर्माण चल रहा है। इसमें एकेडमिक भवन, चिकित्सक भवन, प्राचार्य आवास, नर्सिंग भवन, हॉस्पिटल भवन, धर्मशाला, ब्वाय हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल शामिल हैं। इन भवनों में से कुछ का निर्माण तो पूरा हो गया है, लेकिन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं गया है। जिसके चलते इन्हें पूरा नहीं माना जा रहा है।
भवन का नाम- प्रतिशत
एकेडमिक भवन- 50 प्रतिशत
चिकित्सक भवन- 50 प्रतिशत
ब्वाय हॉस्टल- 50 प्रतिशत
गर्ल्स हॉस्टल- 50 प्रतिशत
हॉस्पिटल भवन- 10 प्रतिशत
धर्मशाला- 10 प्रतिशत
प्राचार्य आवास- 10 प्रतिशत
नर्सिंग भवन- 10 प्रतिशत
(नोट: यह जानकारी जिला अस्पताल मैनेजर रोहित कुमार से मिली है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ये ही देख रहे हैं।)
मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था को डीएम के निर्देशों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा गया है
विज्ञापन

- डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस
संस्था की ओर से मेडिकल कॉलेज का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में नाराजगी जताते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने संस्था का टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी है
- रोहित कुमार, मैनेजर, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें