फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम बोले, प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा बैराज पर विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया, कई कार्यक्रम भी हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व आर्द्रभूमि दिवस धूमधाम से मनाया गया। बिजनौर गंगा बैराज पर जहां विशेषज्ञों ने वेटलैंड का महत्व समझाया, वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि डीएम अंकित अग्रवाल ने आर्द्र भूमियों के महत्व एवं संरक्षण के विषय में बताया। यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोग के लिए गंगा प्रहारियों को प्रेरित किया। डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हैदरपुर वेटलैंड का अंतरराष्ट्रीय महत्त्व है। इसका क्षेत्र फल लगभग 6200 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह ने कहा कि यहां 20 हजार से ज्यादा स्थानीय और प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। हैदरपुर वेटलैंड को 47 वें रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिली है। परियोजना निदेशक नमामि गंगे पुलकित जाग्रवाल ने अविरल गंगा और निर्मल गंगा अभियान में वेटलैंड के महत्त्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई
इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज से आए बच्चों में आर्द्र भूमियों के महत्व एवं पारिस्थितिक तंत्र में उनकी उपयोगिता आधारित चित्र कला, नाटक एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को हैदरपुर वेटलैंड्स का भ्रमण एवं बर्ड वॉचिंग भी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें