डीएम ने तीन मृतक आश्रितों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने एक महिला सहित तीन युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
बृहस्पतिवार को डीएम रमाकांत पांडेय ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक महिला सहित तीन युवाओं को मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज कार्यालय में कार्यरत शैलेंद्र कुमार सफाई कर्मी की सेवाकाल के दौरान 30 सितंबर 2020 को मौत हो गई थी। उनके स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में शैलेंद्र की पत्नी आरती को, सफाई कर्मी धन सिंह का 14 सितंबर को देहांत हो गया था। उनके स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में उनके पुत्र अंकुश कुमार तथा सफाई कर्मी ओमवती की मौत भी 14 सितंबर को ही हो गई थी। उनके स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में उनके पुत्र अंकुल कुमार को सफाई कर्मी के रूप में शासकीय सेवा में योगदान के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।