फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम ने किया संभावित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण

Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव रावली क्षेत्र में गंगा के तटबंध का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
- तटबंध के किनारे बांस की पौधे लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- कण्व ऋषि आश्रम के प्रवेश द्वार पर शुरू होेगा सुंदरीकरण का कार्य
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संभावित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर मोहित कुमार को तटबंध के पानी की धार की ओर पेड़ों को बल्लियों से बांधने के निर्देश दिए। ताकि कटान न हो सके। बंध के किनारों पर बांस के पौधे लगाने के लिए भी निर्देशित किया। बांस के पौधे बड़े होने पर बंध का कार्य करेंगे।
मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा ने संभावित बाढ़ क्षेत्रों रावली तटबंध एवं कण्व ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगर इस वर्ष में यह क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित रहा तो फिर भविष्य में यह क्षेत्र बाढ़ संकट से मुक्त हो जाएगा। डीएम ने कण्व आश्रम स्थल पर अमरूद के पेड़ों को संरक्षित करने के लिए परियोजना निदेशक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कण्व आश्रम के प्रवेश द्वारों के आसपास सुंदरीकरण का कार्य और शेर के साथ खेलते राजा भरत एवं अन्य संबंधित हस्तियों का चित्रण भी कराया जाएगा। कण्व आश्रम स्थित गोशाला का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसके चलते डीएम ने कहा कि गोशाला में देसी गायों को संरक्षित करने की योजनाएं बनाएं। गोबर बॉयो गैस प्लांट का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर मोहित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें