फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया हॉट स्पॉट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटा-26
विज्ञापन

नगीना। डीएम रमाकांत पांडे ने बृहस्पतिवार की शाम नगीना के हॉटस्पॉट कलस्टर क्षेत्र मानक चंद व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमित नौ मरीजों वाले हॉटस्पॉट मोहल्ले मानक चंद का डीएम ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सीएचसी पहुंचे तथा उन्होंने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को शुक्रवार की दोपहर तक मीडियाकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से इमरजेंसी सेवाओं के बारे में पूछा तथा मरीजों को मास्क व बिस्कुट भी उपलब्ध कराए। बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। इस मौके पर एसडीएम कुमार वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, पालिका के ईओ इंद्रपाल सिंह, सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें