डीएम ने 15 बदमाशों को किया जिला बदर
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले के 15 बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इनमें बढ़ापुर थाने के गांव मदपुरी निवासी बलविंदर उर्फ बिंदर, मंडावली थाने के गांव नारायणपुर रतन निवासी मुसेब, नजीबाबाद के मोहल्ला जाफ़तागंज निवासी अख्तर कुरैशी, यूसुफ, मोहल्ला नदानपुरा निवासी आसिफ, गांव खैरूल्लापुर शादपुर निवासी रिंकू, विजय, हीमपुर दीपा के गांव मसीत निवासी इजराइल, नौशाद पुत्र बुंदू, अकरम, नौशाद पुत्र अय्यूब, महफूज, गांव नंगला निवासी सोनू उर्फ आफताब शिवाला कला थाने के गांव कासमपुर निवासी अनीस समेत 15 बदमाशों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इस दौरान अगर ये जिले में मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान, सभासद व चेयरमैन को इन बदमाशों को नाम व हुलिया बता दिया गया है। इन सभी बदमाशों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।