फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम फरीदपुर काजी के परिषदीय स्कूल में खगोल विज्ञान लैब को देखते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को ग्राम फरीदपुर काजी स्थित डॉ. आत्माराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संविलयन विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में शिक्षा की उत्तम गुणवत्ता, अनुशासन, सफाई व्यवस्था और खगोल विज्ञान लैब पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम ने ग्राम प्रधान, अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने महिला ग्राम प्रधान के कार्याें की सराहना की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा को निर्देश दिए कि उनकी ओर से ग्रामप्रधान, शिक्षकगण एवं पंचायत सचिव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कक्षा सात के छात्रों के लिए ब्लैक बोर्ड पर लिखे गणित के प्रश्नों और चिह्नों के संबंध में छात्रों से जवाब पूछा, तो छात्रों ने प्रश्नों के सही उत्तर देते हुए उनका फार्मूला भी बताया। जिलाधिकारी ने कक्षा आठ के एक छात्र समीर से बोर्ड पर लिखे हुए प्रश्न का उत्तर पूछा, तो उसने भी प्रश्न का सही उत्तर दिया।
जिलाधिकारी खगोल विज्ञान लैब पहुंचे और वहां दूरबीन/टेलीस्कोप स्थापित पाई। दूरबीन के संचालन के निर्देश पर अध्यापिका आयशा सुलतान ने उसका संचालन किया। उपस्थित बच्चों को भी संचालन के बारे बताया गया। कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान तीसरी कक्षा का एक छात्र कंप्यूटर पर कार्य करता हुए पाया गया। निरीक्षण के दौरान साफ कपड़ों और साफ सुथरे कक्ष में पांच महिलाएं छात्रों के लिए मिड डे मील तैयार करती हुई पाई। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रांगण में पौधा रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें