स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाई दीपावली
नगीना/हल्दौर। लाला राधेश्याम अकादमी में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मनमोहक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने भगवान गणेश और लक्ष्मी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में नेहरू सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय, बोस सदन तृतीय स्थान पर रहा। जबकि जूनियर वर्ग में पटेल सदन प्रथम, बोस सदन द्वितीय व विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य रीना त्यागी व प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने विजेता ग्रुप के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
डीवीएम (पीजी) महाविद्यालय नगीना में दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय अध्यक्ष इंजीनियर अमित गुप्ता, सचिव मोहित गुप्ता व प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कला विभाग की प्रवक्ता ठाकुर गरिमा आदि रहे। महविश नाज व सकीना ने प्रथम, पलक व तलबिया ने द्वितीय एवं मोनिका व रिहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हल्दौर के सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चारों ही सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। रेड हाउस में भूमि, जाह्नवी, गरिमा, अवंतिका, ग्रीन हाउस में नैंसी, रिजा, अविका, आर्या व येलो हाउस में अंशिका, छवि, मनीषा, ग्रेसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बिना प्रदूषण वाली दिवाली मनाने का आह्वान
फोटो समाचार
राजा का ताजपुर/अफजलगढ़/स्योहारा। पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर के बच्चों ने दीपावली का त्योहार मनाया। बच्चों को बिना प्रदूषण वाली दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, डेकोरेशन, कैंडल आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने वनवास के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने का मंचन किया। प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधक प्रमोद त्यागी, निर्देशक उमेश राणा, अध्यक्ष हुकुम सिंह, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अफजलगढ़ के पारस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाईं और दीप सज्जा की। रंगोली व दीप सज्जा में सादिका, हिमानी, आंचल, सिमरन, गुलनाज, वंशिका, आभ्या, श्रद्धा, मुस्कान, कंचन तथा पायल आदि रही। स्योहारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर में शिक्षकों की पहल पर ग्रीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया गया। बच्चों व अभिभावकों द्वारा संकल्प लिया कि इस बार प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाई जाए। इंचार्ज अध्यापक अंशुल यादव ने बच्चों के अभिभावकों से दिवाली बिना प्रदूषण वाली मनाने का आग्रह किया। शिक्षक अमरीश, वंदना, गौरव, यशोदा, रिया, अल्फा, अलीना, काजल, जोया, ईशा, नवनीत और सुहेल आदि ने सुंदर रंगोली बनाई।