फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्यक्रम में दिव्यांगों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर में सेंट मैरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अपना दिन कार्यक्रम में आयोजित प्र - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। करुणा समाज सेवा संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर सेंट मैरी स्कूल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने पहुंचकर दिव्यांगों की स्क्रीनिंग कर प्रमाण पत्र वितरित किए। आसपास के 17 गांवों के 340 दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने रंगोली प्रतियोगिता, शिल्प प्रतियोगिता, गायन, नृत्य, चित्रकारी और खेल में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। अध्यक्ष फादर जॉर्ज टी ने विकलांग प्रतिभागियों की सराहना और उन्हें आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जनरल फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा, ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय कुमार और डॉ. यागवेंद्र सिंह, नेत्र सर्जन डॉ. दीपा गोयल, क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट आयुषी दीक्षित, साइकेट्रिक सोशल वर्कर साक्षी सिंह ने दिव्यांगों की स्क्रीनिंग व काउंसलिंग भी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार, अध्यक्ष फादर जॉर्ज टी, शमसा नकवी, फिजा चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया। वहीं अयूब अली विशेष शिक्षक ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाओं और विभिन्न अन्य मुद्दों और समाधानों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें