छात्रों ने कवि सम्मेलन में खूब गुदगुदाया
नहटौर। दिव्य दीप ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज समसपुर में छात्र छात्राओं ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें देश भक्ति से ओतप्रोत संदेश दिया गया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। छात्रों ने देश भक्ति जागृत करने वाली कविताएं और ज्ञान वर्धक कविताएं सुनाई। इसके अलावा हास्य और व्यंग की कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर प्रबंधक धर्मपाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में उत्साहवर्धन होता हैं। कवि सम्मेलन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर अक्षि चौधरी, धनंजय चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, कुलसुम, आशू, प्रमोद, विजपाल सिंह, जितेश और सौरभ आदि ने भाग लिया।