फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - रामगंगा बांध परियोजना का मंडलीय मुख्य अभियंता ने किया दौरा

Mon, 14 Aug 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांध के रखरखाव, बाढ़ नियंत्रण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी


कालागढ़। रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 352 मीटर से अधिक होने पर पूर्वी गंगा मुरादाबाद के मुख्य अभियंता ने कालागढ़ की रामगंगा बांध परियोजना का दौरा किया। उन्होंने बांध के रखरखाव, बाढ़ नियंत्रण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

रामगंगा बांध के जलाशय में जल भंडारण के दौरान जलस्तर 352 मीटर को पार करने के बाद से बाढ़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम शुरू कर दिए जाते हैं। बांध का जलस्तर 355 मीटर हो जाने के बाद अगस्त में पानी की निकासी करने के निर्देश हैं। बांध को बचाने के लिए कालागढ़ से पानी निकासी नदी में की जाती है। बांध पर विशेष निगरानी भी शुरू हो जाती है। मुरादाबाद के पूर्वी गंगा के मुख्य अभियंता अवधेश कुमार ने कालागढ़ पहुंचकर रामगंगा बांध व सैडिल बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण के दौरान जलस्तर पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्य अभियंता ने बांध की सैंट्रल गैलरी से वाल्व का निरीक्षण किया। टीटू सुरंग के वाल्व से हो रहे लीकेज को बंद कराने के लिए कहा। इस दौरान कालागढ़ के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, सैडिल बांध के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार व अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को शाम चार बजे रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 352.370 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें