फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कायाकल्प अवार्ड में जिला महिला अस्पताल ने लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प अवार्ड में जिला महिला अस्पताल ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन

बिजनौर। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था और सुविधा के सामने निजी अस्पताल फेल हैं। सरकार की ओर से कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। कायाकल्प योजना में बिजनौर महिला अस्पताल ने इस बार हैट्रिक लगा दी। लगातार तीन सालों से कायाकल्प अवार्ड की दौड़ में अस्पताल ने जगह बनाई। इस बार बिजनौर महिला अस्पताल ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।
कायाकल्प योजना के तहत बिजनौर महिला अस्पताल को लगातार तीन सालों से कायाकल्प अवार्ड मिल रहा है। पिछले साल प्रदेश में पांचवां स्थान और इस साल महिला अस्पताल ने चौथे स्थान पर जगह बनाई। कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश से 92 अस्पतालों का चयन हुआ। जिनमें बिजनौर महिला अस्पताल को 91.56 रैंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। जबकि 76.20 रैंक पाकर जिला पुरुष अस्पताल ने प्रदेश में 67वां स्थान पाया है। जिसके चलते महिला अस्पताल को पांच लाख और पुरुष अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

अस्पतालों का आठ बिंदुओं पर मूल्यांकन हुआ। इन बिंदुओं पर सफल पाए गए अस्पतालों को श्रेष्ठ श्रेणी में रखा गया है। योजना के तहत अस्पतालों का मूल्यांकन साफ सफाई, बिल्डिंग, सक्षम स्टाफ, चिकित्सक, पानी लिकेज की समस्या, मरीजों से बरताव, इलाज आदि व्यवस्थाओं पर किया गया। कायाकल्प टीम के नोडल डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉ. हितेंद्र कुमार, डॉ. अनुज भारद्वाज, रोहित कुमार ने कायाकल्प योजना में अवार्ड पाने के लिए पूरी मेहनत की है। जिला महिला अस्पताल की रैकिंग अच्छी रही।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल ने प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। हमारी मेहनत रंग लाई। हमें प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने का इंतजार था। जिला महिला अस्पताल को लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड मिला है। आगे कोशिश जारी रहेगी - डॉ. प्रभा रानी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें