फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला महिला सशक्तीकरण में एक कदम आगे बढ़ा

Wed, 07 Jun 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला महिला समूह गठन में सूबे में रहा अव्वल
विज्ञापन

- करीब पौने दो लाख महिलाएं समूहों से जुड़ी
बिजनौर। जिला महिला सशक्तिकरण में एक कदम और आगे बढ़ा है। जिला ग्रामीण महिला समूह गठन में सूबे में अव्वल रहा है। महिला समूह गांवों में बिजली बिलों की वसूली, राशन की दुकानों का संचालन समेत करीब एक दर्जन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। महिला समूहों से करीब पौने दो लाख महिलाएं जुड़ी हैं।



जनपद में राज्य में सर्वाधिक 08 क्लस्टर लेवल फेडरेशन का चयन हुआ है। चयन भारत सरकार से होता है। महिला समूह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण ग्रामपंचायत में आजीविका संवर्धन में योगदान करता है। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम ज्ञान सिंह के अनुसार जिले में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 44 क्लस्टर लेवल फेडरेशन का गठन किया जा चुका है। जिसमे लगभग एक लाख 60 हजार ग्रामीण महिलाएं समूह से जुड़ीं हुईं है। एनआरएलएम बिजनौर राज्य स्तर पर विगत 04 साल से लगभग सभी श्रेणी में शीर्ष पर रहा है। नूरपुर व नहटौर ब्लाॅक चार चार क्लस्टर लेवल फेडरेशन का मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन वर्ग में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत सरकार एवं राज्य सरकार महिला समूहों को आगे बढ़ाती है। शासन की विशेष योजना, अतिरिक्त धनराशि, विशेष क्रियान्वयन नीति से आगे बढ़ाने का कार्य होता है। जिसका विशेष लाभ क्लस्टर कार्यक्षेत्र में समूह से जुड़ीं महिलाओं को मिलाता है। जिले के सभी 44 महिला समूह को क्लस्टर मॉडल बनाने का जिम्मा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें