बिजनौर। जनपदीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन 17 व 18 दिसम्बर को एमडीएस इण्टर कालेज नजीबाबाद में आयोजित होगा। 15 जनवरी से बेसिक स्काउट मास्टर की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
उप्र भारत स्काउट गाइड जनपद संस्था बिजनौर की सीनियर लीडर ट्रेनर सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता एवं जिला सचिव कैलाश चंद के संचालन में कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त रामाज्ञा कुमार ने कहा कि स्काउट एवं गाइड हमेशा कर्म वचन से शुद्ध एवं निष्ठा ईमानदारी व सेवा भाव से कार्य करता है। उन्होंने प्रत्येक यूनिट में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां सुचारु रूप से जारी रखने एवं प्रत्येक यूनिट का रजिस्ट्रेशन एवं पंजिकरण का कार्य समय से पूरा कराने की बात कही।
प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने कहा कि स्काउट गाइड प्रत्येक परिस्थिति में सेवा भाव से कार्य करने के लिए तैयार है। बैठक में जिला गाइड आयुक्त डॉ. निर्मल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह, डीओसी गाइड ऋतु रानी, प्रधानाचार्य अनुपम महेश्वरी, प्रधानाचार्य मेघराज सिंह, प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता, प्रधानाचार्या सुनीति त्यागी, महेंद्र कुमार, शिव कुमार, टीकम सिंह, सुनील कुमार, पुष्पा चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।