फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद किया

विज्ञापन
हल्दौर में भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद। स्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह के आह्वान पर बिलाई चीनी मिल के पास कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम की तैयारी कर ली। मगर, थाना पुलिस ने जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी को गांव वधावा में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं में मौके पर पहुंचकर विरोध प्रकट किया किया।
बृहस्पतिवार को भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चक्का जाम करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी की अगुवाई में बिजनौर, नहटौर हाईवे मार्ग पर स्थित बिलाई चीनी मिल के पास चिन्हित कर चक्का जाम करने के निर्देश दिए गए। चक्का जाम करने की सूचना पर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह पुलिसबल के साथ जिलाध्यक्ष के गांव वधावा में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध प्रकट कर प्रदर्शन किया। कहा कि शासन प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


समय सीमा समाप्त होने पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष को मुक्त कर दिया। इस मौके पर परवेंद्र कुमार, मुनेंद्र सिंह, अल्ताफ अहमद, महफूज चौधरी, इमरान चौधरी, देवेंद्र सिंह, आकाश डबास, अरुण कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार, मुस्तकीम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें