फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में कार्यदायी संस्थाओं की बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समय से कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया गया है, जबकि पूर्वी गंगा नहर के अधिशासी अभियंता और आवास विकास को कार्य समय से पूरा नहीं होने पर चेतावनी जारी की गई। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं के निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि बजट के अभाव, धनराशि नहीं मिलने सहित किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे शासन को पत्र प्रेषित कराएं। कहा कि जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं उनके निर्माण की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति के माध्यम से कराई जाए। यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था से उसे पूरा कराया जाए। जलनिगम विभाग की समीक्षा में आया कि तीन में से दो कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि एक कार्य समयावधि के बाद भी अपूर्ण है, जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। आवास विकास विभाग द्वारा ग्राम ठाठजट में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लिंक रोड तक 200 मीटर कच्चा मार्ग निर्माण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर पंचायत निधि से कराने के निर्देश दिए। पूर्वी गंगा नहर विभाग की ओर से नजीबाबाद में बनाए जा रहे फील्ड हॉस्टल का कार्य पूरा नहीं होने पर उन्हें चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। अफजलगढ़ सिंचाई खंड मुरादाबाद की तीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें