23 को आयोजित होंगे जिला स्तरीय ट्रायल्स
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल महिला का जिला स्तरीय ट्रायल 23 नवंबर को शाम साढ़े तीन बजे होगा। इसके बाद मंडलीय स्तरीय ट्रायल 25 नवंबर को मुरादाबाद स्टेडियम में होगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक से आठ दिसंबर तक देवीपाटन (गोंडा) में होगी। इसके अलावा जिम्नास्टिक महिला एवं पुरुष के जिला स्तरीय ट्रायल बिजनौर स्टेडियम में 23 नवंबर को होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 25 नवंबर को मुरादाबाद स्टेडियम में होगा। जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक से तीन दिसंबर तक आगरा में आयोजित होगी। वहीं बैडमिंटन महिला एवं पुरुष जिला स्तरीय ट्रायल 23 नवंबर को होंगे। मंडलीय ट्रायल 25 नवंबर को मुरादाबाद स्टेडियम में होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दो से चार दिसंबर तक प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूर लाएं।