कम समय देने पर नाराजगी जताते हैं मरीज
मरीज को कम समय देने से कई बार मरीज और उनके परिजन अस्पताल में हंगामा कर देते हैं। कई बार अस्पताल में ऐसे मामले देखने को मिले हैं। समय कम देने पर मरीज कहते हैं कि डॉक्टर अच्छा नहीं है। जल्दी-जल्दी मरीजों को देख रहा है। जिसके चलते समय न देने से अस्पताल के चिकित्सकों को मरीजों की नाराजगी झेलनी पड़ती है।
एक मरीज को कम से कम पांच मिनट देने चाहिए
मरीज देखने का कोई मानक तो नहीं है। मगर चिकित्सक एक मरीज को अगर पांच मिनट का समय दे तो मरीज इससे संतुष्ट हो जाता है। मरीज को समय देने के बाद ही सही बीमारी का पता चल पाता है। मगर अब अस्पताल में चिकित्सक कम होने से मरीजों को जल्दी-जल्दी देखा जाता है।
विशेषज्ञ स्वीकृत पद कार्यरत पद खाली पद
एनेस्थेटिस्ट 2 0 2
बाल रोग विशेषज्ञ 2 1 1
सर्जन 2 1 1
फिजिशियन 2 2 0
ईएनटी सर्जन 1 0 1
चेस्ट फिजिशियन 1 0 1
त्वचा विशेषज्ञ 1 1 0
आर्थोपेडिक सर्जन 2 2 0
नेत्र सर्जन 2 2 0
प्रभारी अधिकारी 1 0 1
पैथोलोजिस्ट 2 1 1
कार्डियोलोजिस्ट 1 0 1
डेंटल सर्जन 2 1 1
ईएमओ 4 2 2
रेडियोलोजिस्ट 2 1 1
जिला अस्पताल में तकनीकी साधन तो बढ़ रहे हैं। मगर मानवीय साधन लगातार घट रहे हैं। चिकित्सकों की कमी से जिला अस्पताल काफी समय से जूझ रहा है। एक बीमारी के कम से कम दो चिकित्सक होने चाहिए। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो। .....डॉ. अरूण कुमार पांडेय, सीएमएस