अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला अदालत बंद
बिजनौर। महादेवपुरम निवासी एक वरिष्ठ अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 14 अगस्त को जिला अदालत बंद रहेगी। वहां पर सेनिटाइजेशन का कार्य होगा।
डीएम व सीएमओ की रिपोर्ट में अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो जाने तथा जिला बार के महासचिव नवदीप सिंह व सिविल बार द्वारा इस बात की लिखित जानकारी देने के बाद कि अधिवक्ता रेग्युलर प्रैक्टिशनर हैं, जिला जज जयश्री आहुजा ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिला न्यायालय बंद रखने का फैसला लिया है। जिला जज के अनुसार 14 अगस्त को जमानत का कार्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया जाएगा।