फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी के पिता का निधन

Sat, 25 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
आशाराम चौधरी फाइल फोटो
विज्ञापन
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बहनोई हैं दिनेश चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी के पिता आशाराम चौधरी का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। आशाराम चौधरी की उम्र करीब 85 वर्ष थी। वह राजनीति व समाजसेवा में अग्रणी रहे।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव हंसुपुरा मंडियों निवासी आशाराम चौधरी क्रशर कारोबारी थे। ग्राम मंडियों में उनका क्रेशर चलता था। इसके अलावा वह समाजसेवा में भी आगे रहे। खुद आशाराम व उनकी पत्नी संतोष देवी नूरपुर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनके पुत्र दिनेश चौधरी वर्तमान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। बता दें कि दिनेश चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बहनोई हैं। आशाराम चौधरी के निधन पर बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। शाम को उनका गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें