जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम मकसूदपुर के अड्डे के पास से जिला बदर किए गए एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेज गए बदमाश पर आरोप है कि जिला बदर किए जाने के बावजूद वह गांव में मौजूद था। इसकी खबर लगने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्राम मकसूदपुर निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद उमर क़ो पुलिस ने आपराधिक मामलों में लिप्त रहने पर जिला बदर किया था, लेकिन वह लगातार अपने गांव में रहता हुआ पाया गया । इसकी सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रोबिन सिंह व कॉन्स्टेबल बॉबी कुमार को मकसूदपुर तिराहा के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के सामने से मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी इरफान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद