फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के वकीलों ने काम नहीं किया

Tue, 24 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिला चंदौली समेत प्रदेश के कई जिलों में हुई अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर जिलेभर के वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व संयुक्त सचिव मुकुल राठौर के संचालन में हुई बैठक में चंदौली में अधिवक्ता व उनके पुत्र व सुलतानपुर, आजमगढ़ व सहारनपुर में अधिवक्ताओं की हत्या पर रोष जताया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। पुलिस भी अपना काम सहीं ढंग से नहीं कर रही है। बैठक में अधिवक्ताओं की हत्या में वांछित आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। बैठक पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, दिनेश वर्मा, विनय देवरा, ब्रिजेश कुमार, गजेंद्र चौहान और पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।  वहीं, नगीना में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर नगीना बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं पर हुए हमलों की निंदा की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व पीड़ित अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। विरोध में सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा व संचालन महासचिव भूपेंद्र कुमार ने किया।  चांदपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता व सचिव नईम अहमद के संचालन में बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ताओं की हत्या पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में पुलिस सहीं ढंग के कार्रवाई नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें