फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धर्मशाला के नाम को लेकर दो पक्षों में विवाद गहराया

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लगा दिया था ताला
विज्ञापन

- एक पक्ष के लोगों ने अपने घरों पर लिखा बिकाऊ है मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मोहल्ला जाटान में स्थित एक धर्मशाला के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने नाम पर आपत्ति जाहिर करते हुए कब्जे का प्रयास का आरोप लगा दिया। विवाद हुआ तो पुलिस ने यथास्थिति बनाए रखने के लिए ताला लगवा दिया। उधर, एक पक्ष ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ लिख दिया।
शहर के जाटान में वाल्मीकि बस्ती में धर्मशाला है। यह धर्मशाला सर्व समाज की है। पिछले दिनों पालिका की ओर से धर्मशाला में मरम्मत आदि कराई गई। सात दिसंबर को इसका लोकार्पण हुआ। इसी बीच धर्मशाला पर बोर्ड लगाया गया, जिस पर रविदास धर्मशाला लिख दिया गया। लोगों का कहना था कि विश्वकर्मा, वाल्मीकि और सैनी समाज भी इस धर्मशाला का प्रयोग करता है। इन तीनों पक्षों ने धर्मशाला के नाम पर आपत्ति जाहिर कर दी। आरोप था कि पहले धर्मशाला का नाम प्रधान धर्मशाला था। नाम बदलकर दूसरे पक्ष के लोग धर्मशाला पर कब्जे की फिराक में है।
विज्ञापन

उधर, अनुसूचित जाति के लोगों ने दावा किया कि धर्मशाला पर उनका कब्जा है और नाम भी बिलकुल सही है। विवाद बढ़ता देख रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मशाला में ताला लगवा दिया। उधर अनुसूचित जाति के लोगों ने आपत्ति जाहिर करते हुए दर्जनों घरों पर मकान बिकाऊ लिखकर पलायन की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन

फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है। मामले को सुलझाने के लिए शहर कोतवाली में एसडीएम और सीओ ने बैठक करते हुए धर्मशाला से जुड़े पक्षों को बुलाया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें