बिजनौर। भरत मिलाप जुलूस में जमकर विवाद हो गया। रामलीला कमेटी के संरक्षक के साथ भी मारपीट हुई। चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर इस मामले को लेकर वकील भी हड़ताल पर रहे।
रामलीला कमेटी के संरक्षक और एडवोकेट संजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अजीत अग्रवाल, अधर अग्रवाल, एकांश माहेश्वरी और सौरभ अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की की है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर शाम भरत मिलाप जुलूस निकल रहा था। करीब 11 बजे बारिश होने लगी, जिससे जुलूस में देरी हो रही थी। जुलूस मेें राम का अखाड़ा सबसे आगे रहा, जिसमें कुछ शराबी शामिल हो गए। जो कि अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने लगे। समिति के पदाधिकारियों ने अखाड़े के खलीफा से रात 12 बजे अखाड़ा खत्म करने के लिए कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। राम का अखाड़ा के कलाकारों से मारपीट की गई। आयोजकों के साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि रामलीला सेवा समिति के मुख्य संरक्षक व अधिवक्ता संजय गुप्ता पर हमला किया गया। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।