फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - संचालक पद के उम्मीदवार का अपहरण, तीन गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के सिकरौडा किसान सेवा सहकारी समिति पर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
- नामवापसी का दबाव बनाने के लिए किया अपहरण, मारपीट के बाद बंधक बनाया
विज्ञापन

- नजीबाबाद की विजयपुर सहकारी समिति से पीड़ित ने कराया था नामांकन
फोटो...
बिजनौर/नजीबाबाद। संचालक पद के उम्मीदवार का बृहस्पतिवार को अपहरण कर लिया गया। मारपीट करते हुए नामवापसी के लिए दबाव बनाने और बंधक बनाने का भी आरोप है। पुलिस की सक्रियता को भांपकर आरोपी उम्मीदवार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है।
विजयपुर साधन सहकारी समिति में संचालक पद के लिए पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले नरेश कुमार ने नामांकन कराया था। उसकी पत्नी सुनीता देवी ने बुधवार शाम पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें आरोप लगाया कि संचालक पद से नाम वापसी को लेकर उसके पति का अपहरण कर लिया गया है। आरोप था कि पुरनपुरगढ़ी निवासी सचिन और दरियापुर निवासी मोनू अपने तीन साथियों के साथ खेत से लौटते समय उसके पति का अपहरण कर ले गए। सुनीता देवी ने आरोपियों पर संचालक पद से नाम वापस नहीं लेने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

अपहरण की तहरीर मिलते ही साहनपुर चौकी पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ता नरेश कुमार को चिड़ियापुर मार्ग पर छोड़कर भाग गए। मामले में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से अपहरणकर्ता नरेश को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्काल अपहरणकर्ताओं का पीछा कर समीपुर मार्ग से बुधवार रात में ही एक आल्टो कार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें सचिन कुमार, सौदान सिंह, धर्मेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूर्व सांसद और ब्लॉक प्रमुख के बीच नोकझोंक
अपहरण के मामले में एक पक्ष की ओर से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष की ओर से ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह थाने पहुंचे थे। सूत्रों का दावा है कि इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

वर्जन::
चुनाव में आपसी विवाद होते रहते हैं। मनमुटाव को बढ़ाने और मुकदमे बाजी से पार्टी के लोगों को बचना चाहिए - भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद
-
मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार अपराधी कोई भी हो उसका अपराध स्वीकार्य नहीं है - तपराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख

कई समितियों पर हो चुका है हंगामा
चुनाव को लेकर सरवनपुर किसान सेवा सहकारी समिति सहित कई समितियों में नामांकन के बाद हंगामे की स्थिति बनी। सरवनपुर समिति के चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी को मतदान से संबंधित विवादों को देखते हुए चुनाव स्थगित करने की रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद इस समिति का चुनाव स्थगित कर दिया है। सूत्रों का दावा है कि ब्लॉक में कई संचालक पदों पर प्रभावी व्यक्तियों ने दबाव बनाकर नामांकन कराने से कई प्रत्याशियों को रोकते हुए स्वयं को निर्विरोध संचालक घोषित कराने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें