- परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की
- लोगों ने घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया
-आधुनिकता के दौर में घरों दिखाई कलरफुल कैंडिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नगीना। जनपद में दीपावाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को रंगबिरंगी लाइटों, झालरों से सजाया गया। छोटी दीपावली पर घरों को लाइटों के साथ दीयों से सजाया गया। दीपावली पर घरों में लोगों ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
नगीना शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी घरों को लाइटों से सजाया गया। छोटी दीपावली पर लोगों ने मोमबत्ती व मिट्टी के दियों से रोशनी तथा विशेष सजावट की। देर रात तक लोगों ने खूब आतिशबाजी चलाई। नगीना के रामलीला बाग के मैदान पर बिक रहे पटाखों की दुकानों पर सुबह सवेरे से रात्रि तक खरीदारों की भीड़ रही। मुख्य बाजार में भीड़ के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
गोबर के दीये भी खूब बिके
मिट्टी के दीपकों के साथ गाय के गोबर के दीये भी दिखाई दिए। 40 से 50 रुपये में 100 दीये बिके रहे थे। लोगों ने उनकी भी खरीदारी की। विकास भवन के प्रांगण में लगे दीपावली मेले में भी गाय के गोबर के दीयों की बिक्री हुई।