बिजनौर में शास्त्री चौक पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता।
बिजनौर। जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मंगल कामना की। वहीं श्रद्घालुओं ने अपने अपने घरों में सूर्यदेव का पूजन किया और अर्घ्य दिया। मंदिरों में भी भंडारे के आयोजन किए गए। वहीं जगह जगह लोगों ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण राहगीरों को किया।
शनिवार को ही अधिकांश लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाया। हालांकि कुछ लोगों में इस पर्व की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। फिर भी अधिकांश लोगों ने रविवार के बजाये शनिवार को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया। बिजनौर बैराज पर इस शुभ तारीख में स्नान के लिए श्रद्घालु पहुंचे। जिन्होंने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया।
उधर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शास्त्री चौक पर खिचड़ी प्रसाद भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसके बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में भाजपा नेता नीरज शर्मा, धीर सिंह, जोगेंद्र वालिया, सतीश राजपूत, शेखर चौधरी, सुषमा शर्मा, शौर्य पंडित, कार्तिक बालियान, अक्षय अग्रवाल, पूनम गोयल, मंजू चौधरी, दर्पण जैन, अनुराग मेहरोत्रा, विनीत राजपूत आदि उपस्थित रहे। साथ ही बाबा हरिहर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दीपक महर्षि भी उपस्थित रहे।