धामपुर द्वितीय में मार्च माह के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य
गर्मियों के दिनों में उपभोक्ताओं को नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विद्युत वितरण निगम धामपुर द्वितीय में 265 करोड़ की लागत से बिजली का मरम्मत कार्य होगा। कार्य निगम की ओर से प्रगति से चालू करा दिया गया है। मार्च माह के अंत तक हरहाल में कार्य को पूरा किए जाने का लक्ष्य है। कार्य के पूरा हो जाने के बाद गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से क्षेत्र में बिजली की जर्जर लाइनों के तारों को बदलने, बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने , बिजली की लाइनों के नीचे खड़े पेड़ों की कटिंग करने और 545 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइनों के एबीसी केबल कंडक्टरों को बदलकर नए एबीसी कंडक्टर केबलों को डालने का कार्य तेजी चल रहा है ।
बताया कि 545 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन में अभी तक 160 किलोमीटर लंबी लाइन को दुरुस्त किया जा चुका है। डिवीजन में 105 बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो रही है। यह कार्य पर विद्युत निगम की ओर से लगभग 265 करोड़ की लागत से होंगे। मार्च माह के अंत तक कार्य को हर हाल में पूरा करना है।