बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 5400 दिव्यांग छात्र छात्राओं की डिजिटल डायरी तैयार की जाएगी। डिजिटल डायरी में छात्र-छात्राओं से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं और छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नंबर एवं पढ़ाई के संसाधन आदि का ब्योरा रहेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं की डिजिटल डायरी बनाई जाएंगी। जिले के 1291 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 5400 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। स्कूल महानिदेशक ने इस संबंध में बिजनौर समेत सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए। समेकित शिक्षा के जिला समन्वय लियाकत अली ने बताया कि डिजिटल डायरी में दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों का विवरण रहेगा। इस डायरी में छात्र-छात्राओं की कक्षा का जानकारी, छात्रों का आधार कार्ड नंबर, विद्यालयों में उपलब्ध पढ़ाई के संसाधन आदि का ब्योरा अंकित किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की डिजिटल डायरी तैयार की जाएगी। 1291 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 5400 छात्र-छात्राओं की इस डायरी में समस्त जानकारी दर्ज की जाएगी। - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।