फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीआईजी ने किया मंथन

Fri, 03 Feb 2023 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम से डेरा डाले हुए हैं डीआईजी शलभ माथुर
विज्ञापन

- अफसरों के अलावा पुलिस की अलग अलग टीमों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भगवान महाकाल के महापर्व शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां होने लगी है। इसी क्रम में डीआईजी ने बिजनौर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंथन ही नहीं किया बल्कि समीक्षा भी की। उधर फरार चल रहे कुख्यात आदित्य राणा की गिरफ्तारी को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
बृहस्पतिवार की देर शाम करीब दस बजे पुलिस लाइन के सभागार में डीआईजी शलभ माथुर ने छह बिंदुओं को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने टीमों से मालूम किया कि आदित्य को पकड़ने के लिए अब तक क्या क्या किया गया है। इसके साथ ही अपराधों की समीक्षा की। गुण्डा, गैंगस्टर, डकैती, लूट, हत्या एवं गौवध के अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। इसके साथ ही महाशिवरात्रि और कांवड को लेकर पुलिस प्रबंध एवं तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध की रोकथाम के बिंदुओं पर निर्देश दिए। इस समीक्षा बैठक में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, एएसपी पूर्वी समेत समस्त सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शुक्रवार की दोपहर डीआईजी शलभ माथुर ने साइबर सैल की टीम के साथ गोष्ठी की। जिसमें बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए जागरूकता अभियान को अहम बताया। इस टीम के साथ बैठक करने के बाद महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। आखिर में स्वाॅट और सर्विलांस टीम के साथ गोष्ठी करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें