विभिन्न संस्थानों ने घरों पर ही रहकर किया योेग
चांदपुर/हल्दौर/कोतवाली देहात/झालू/नगीना। क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने अपने परिवार के साथ योग दिवस पर अपने घर पर ही योग कर योग दिवस मनाया। भाजपा स्याऊ सेक्टर संयोजक अनिल शर्मा ने भी घर पर ही योग किया। मोहल्ला कायस्थान में शिक्षिका नीतू अग्रवाल ने अपने मकान की छत पर परिवार व पड़ोस की महिलाओं को योग का अभ्यास कराया। उधर लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में कॉलेज स्टाफ ने योग किया। वहीं इनरव्हील क्लब चांदपुर आरोही की अध्यक्षता अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों ने योग किया। कार्यक्रम में नमिता अग्रवाल, ममता वैश्य, रेशू अग्रवाल, भारती सिंह, अंजू त्यागी, डॉ. वर्णिका अग्रवाल, डॉ. लीना शर्मा आदि का सहयोग रहा। उधर हल्दौर में जीएसएन पब्लिक स्कूल के एमडी रघुराज सिंह नागर ने घर के सदस्यों के साथ योग किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी कमलेश नागर, आशुतोष नागर, एकता नागर, पारुल जिंदल, मनीषा जिंदल आदि मौजूद रहे। सांई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी व उनके परिजनों ने भी योगासन किया। एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने समस्त कॉलेज स्टॉफ व छात्र, छात्राओं को घरों पर योगासन करने की अपील की। पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। हल्दौर नगर, पैजनियां, नवादा तुल्ला, अम्हेड़ा, नांगलजट, कूकड़ा इस्लामपुर कड़ापुर, मुकरंदपुर आदि गांवों में लोगों ने अपने आवास पर योग किया गया। वहीं कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने विश्व योग दिवस पर मनाया। उधर झालू के कस्बे में श्री झंडे वाले बाबा आश्रम पर मुनेंद्र योगाचार्य ने योग कराया। उधर नगीना में एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने अपने-अपने सरकारी आवासों पर ही योगाभ्यास किया। अग्रवाल महिला संगठन की महिलाओं ने भी घरों के भीतर रहकर योगा किया।
चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने मकान की छत पर योग करते महिलाएं और बच्चे।- फोटो : BIJNOR