सील होगा धर्मदास और हर्सवाड़ा
नजीबाबाद। नगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मोहल्ला धर्मदास नगर से लगी आबादी हर्सवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों मरीजों को इलाज के लिए लेने पहुंचा। नगर के मोहल्ला धर्मदास और नगर से सटे हर्सवाड़ा क्षेत्र में एक युवक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। 22 वर्षीय युवक हाल ही में मुंबई से आया था। हर्सवाड़ा पहले भी मुंबई से आए मछली कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 28 दिन तक सील किया जा चुका है। एसडीएम संगीता ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को इलाज के लिए तत्काल आइसोलेशन केंद्र भेजने की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के साथ सील किया जाएगा।