फोटो समाचार
अफजलगढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण धारा नदी पूरे उफान पर है। नदी के तेज बहाव ने गांव घासीवाला के समीप भूमि का कटान हो रहा है। नदी भूमि का कटान करते हुए गांव के समीप पहुंच गई है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध बनवाने की मांग की है।ग्रामीण सतनाम सिंह, बहादुर सिंह, दरबारा सिंह, निर्मल फौजी, मलकीत सिंह, नानक सिंह, गुरमेज सिंह व बख्तावर सिंह का कहना है कि यदि नदी और भूमि का कटान करती है तो पानी गांव में भर जाएगा। गांव की ओर कोई तटबंध नहीं है। इस संबंध में अनेक बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मांग की जाती रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में सहायक अभियंता धनंजय सिंह का कहना है कि पूर्व में कटान वाले स्थान पर बोरे लगाए गए थे। टीम मौके पर मौजूद है, मिट्टी से भरे बोरे लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है।