नजीबाबाद। धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने 26 सितंबर तक अंबाला तक संचालित रखने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने कोविड-19 दौर में संचालित चंद ट्रेनों में धनबाद से फिरोजपुर के बीच किसान एक्सप्रेस का रैक 03307 अप और 03308 डाउन 12 सितंबर से संचालित किया था। एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से अमृतसर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। रेलवे ने धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का 24 सितंबर से 26 सितंबर तक धनबाद और अंबाला के बीच संचालित करने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि तीन दिन तक ट्रेन अमृतसर-फिरोजपुर दिशा में संचालित न होकर अंबाला तक ही सीमित की गई है। नजीबाबाद से रनथ्रू गुजरने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को भी अंबाला तक सीमित किया गया है।