फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - धामपुर चीनी मिल ने की 1.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई

Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चीनी मिल की है 24 घंटे में 1.40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने की क्षमताफोटो दो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में क्षमता से अधिक गन्ने की पेराई करने का रिकॉर्ड दो बार बना चुकी है। 27 फरवरी को मिल ने एक बार फिर से अपने की रिकाॅर्ड को तोड़ा। मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि चीनी मिल की 24 घंटे में 1.40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने की क्षमता हैं, लेकिन पिछले 24 घंटे में चीनी मिल ने 1.45 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।
सोमवार को गन्ना जीएम ने बताया कि इस सत्र में चीनी मिल का शुभारंभ 29 अक्तूबर को हुआ है। 27 फरवरी तक 122 दिन के कार्यकाल में मिल एक करोड़ 53 लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 10 लाख 32 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। जबकि पिछले साल मिल ने 122 दिनों के कार्यकाल में एक करोड़ 38 लाख 33 हजार क्विंटल की पेराई की थी। जो पिछले साल की तुलना में करीब 15 लाख क्विंटल अधिक है। वर्तमान सत्र में मिल अब तक दो बार अपने ही बने रिकाॅर्ड को तोड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल ने 22 नवंबर को क्षमता के सापेक्ष एक लाख 41 हजार 600 क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। फिर 13 जनवरी को एक लाख 42 हजार एक सौ क्विंटल गन्ने की पेराई की और 27 फरवरी को मिल ने पहले दो बार के रिकाॅर्ड को तोड़ा। यह मिल क्षेत्र के किसानों के लिए गौरव का विषय है। मिल पिछले दो पेराई सत्रों में देश की अन्य चीनी मिलों की तुलना में पेराई के मामले में नंबर वन पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें