फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर परीक्षा केंद्र निरस्त हो गया है। अब वहां परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी आरएसएम कॉलेज धामपुर केंद्र पर परीक्षा देंगे। धामपुर डिग्री कॉलेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय की चल रही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का केंद्र है। विवि के मीडिया सदस्य डॉ. मयंक कुमार के अनुसार धामपुर डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विवि के बाह्य फ्लाइंग स्क्वायड ने छापा मारा था। केंद्र पर नकल के मामले पकड़े गए। बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या तथा साक्ष्यों के आधार पर कुलपति ने परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। अब धामपुर डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों की 16 अप्रैल से नई शिक्षा नीति 2020 से आच्छादित स्नातक स्तर प्रथम सेमेस्टर 2022 की परीक्षाएं आरएसएम कॉलेज धामपुर में होंगी। प्राचार्य को परीक्षा संपादित कराने के आदेश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें