फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में धामपुर और चांदपुर तहसील रही सबसे गर्म

Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगले तीन दिनों में जताई जा रही बारिश की संभावना
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मंगलवार को धामपुर और चांदपुर तहसील सबसे अधिक गर्म रही। दोनों तहसीलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना में अधिकतम तापमान सबसे कम 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।

जिले में लगातार गर्मी बढ़ रही है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। राहगीर सिर पर कपड़ा रखकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में दोपहर में समय कम भीड़ नजर आई। शाम होने के बाद घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी ग्राहकों की चहलपहल दिखाई दी। गर्मी अधिक होने से बिजली की कटौती रही। बिजली कटौती से शहरवासी परेशान रहे। लोगों ने स्टाल लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया। मंगलवार को जिलेभर में धामपुर और चांदपुर तहसील ही सबसे ज्यादा गर्म रही। बिजनौर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार के अनुसार अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 39- 26
धामपुर- 40 27
चांदपुर- 40- 27
नजीबाबाद- 39.5- 23.5
नगीना- 37.4- 25
नोट: बिजनौर, धामपुर, चांदपुर का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है। नजीबाबाद का तापमान राजकीय इंटर कॉलेज और नगीना का तापमान कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें