फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - धामपुर चीनी गन्ना पेराई में देश में फिर अव्वल

Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पैराई सत्र अभी जारी, 201 दिन में 250.32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन


- पेराई सत्र 2021 -22 में 244.29 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर बनाया था कीर्तिमानसंवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर चीनी मिल ने बुधवार को देश की अन्य 434 चीनी मिलों की तुलना में सबसे ज्यादा 250.32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर नया इतिहास रचा है। हालांकि चीनी मिल का पेराई सत्र अभी जारी है। अधिकारियों का दावा है कि चीनी मिल मई माह के आखिरी सप्ताह में पेराई का समापन करेगी। तब तक गन्ना पैराई 260 लाख क्विंटल तक पहुंच जाएगी।
धामपुर चीनी मिल देश की अन्य चीनी मिलों को पछाड़कर गन्ना पेराई करने के मामले में देश की पहले स्थान पर रहने वाली चीनी मिल बन गई है। डीएसएम ग्रुप के यूनिट हेड सुभाष पांडेय ने बताया कि चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र 2021-22 में 244.29 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस बार मिल ने अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ 201 दिन में 250.32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर देश की अन्य मिलों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मिल ने किसानों को सात मई तक आपूर्ति किए गन्ने का समस्त भुगतान कर दिया है। धामपुर समूह के चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर कुंवर गौरव गोयल ने सफलता के लिए मिल के सभी किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रबंध कार्यकारिणी के सफल नेतृत्व और इकाई की टीम भावना की वजह से चीनी मिल पूरे देश की अन्य चीनी मिलों की तुलना में नंबर वन होने का फिर से गौरव प्राप्त कर सकी है। इकाई की ओर से यूनिट सुभाष चंद्र पांडेय, जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता, गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के किसानों और श्रमिकों को दिया।
विज्ञापन



मिल ने 57,824 किलो लीटर एथेनॉल बनाया
चीनी मिल दिसंबर से अप्रैल तक इस बार 57,824 किलो लीटर एथेनॉल, 17660 मीट्रिक टन एसीटेट और 7,97,835 पेटी देसी मदिरा का उत्पादन कर चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 34,652 किलो लीटर एथेनॉल, 14,617 मीट्रिक टन एसीटेट और 5,83,325 पेटी देशी मदिरा बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें