फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर : 10 अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
धामपुर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- नगर क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलाेनियों पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों ने तैयार की सूची
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उप जिलाधिकारी रितु रानी के आदेश पर नेशनल हाईवे-74 के बाईपास स्थित पुराना धामपुर हुसैनपुर, कौड़ीपुरा मार्ग पर बनी करीब 10 अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण को राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ दो जेसीबी चला 50 से अधिक लोगों के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने हिम्मत नहीं कर सके।
एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रहीं थीं कि धामपुर में कुछ लोग किसानों की विवादित खेती की जमीनों को सस्ते दामों में खरीद कर प्लाटिंग कर उन्हें महंगे दामों में प्लॉट बना कर बेच रहे हैं। जबकि कॉलोनाइजरों पर किसी भी प्रकार की अधिकारिक अनुमति नहीं है। उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार विवेक कुमार तिवारी के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम का गठन किया। टीम दो जेसीबी से साथ संबंधित अवैध कॉलोनियों में पहुंची और करीब 50 से अधिक लोगों के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने किसी की नहीं चली। टीम में कानूनगो रथींद्र कुमार, लेखपाल प्रभात कुमार, विनिमय क्षेत्र के अवर अभियंता नेपाल सिंह, वरिष्ठ बाबू योगेंद्र सिंह, लेखपाल छत्रपाल सिंह, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


- अभी तो यह अवैध कॉलोनियां और है प्रशासन के निशाने पर

एसडीएम ने बताया कि अभी यह अभियान थमा नहीं है। मई माह के अंत तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत आरएसएम, मुरादाबाद मार्ग, रानी बाग कॉलोनी, नहटौर मार्ग, गजुपुरा, जैतरा, नींदडू, जैतरा -शुगर मिल मार्ग, हर्रा, ढक्काकर्मचंद आदि कई स्थानों पर अवैध तौर पर काटी जा रही कॉलोनियां प्रशासन के निशाने पर है। जल्द ही यहां भी अभियान चलाकर निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें