फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर 50 और शेरकोट में पकड़े गए 24 जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर 50 और शेरकोट में पकड़े गए 24 जमाती
विज्ञापन

धामपुर/ शेरकोट। अभिसूचना इकाई एलआई के अधिकारियों ने मंगलवार को धामपुर और शेरकोट में मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान, नई सराय, नई बस्ती, गांव जीत्तनपुर आदि में अलग-अलग पांच जमातों में लगभग 50 जमाती मिले। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने इन सभी जमातियों को अलग-अलग मस्जिदों में 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। शेरकोट में मोहल्ला खुराड़ा और नौधना में अलग-अलग जमातों में 24 जमाती मिले। शेरकोट में भी इन जमातियों को आइसोलेट कर दिया गया है। ये सभी जमाती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के निवासी हैं। चेकिंग करने वालों में सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह, प्रीति पुनिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें