संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। मोहल्ला गुजरतियान स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की।
वक्ताओं ने कहा कि भाद्रमाह में पंचमी से दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व शुरू होते हैं। उत्तम धर्म पहला दिन होता है। इस दिन को ऋषि पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है। हम उन सभी से क्षमा मांगते हैं, जिनके साथ हमने बुरा व्यवहार किया हो। उन्हें क्षमा करते हैं, जिन्होंने हमारे साथ बुरा व्यवहार किया हो। सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि हर जीवों के प्रति भी ऐसा ही क्षमा-भाव रखते हैं। उत्तम क्षमा धर्म हमारी आत्मा को सही राह खोजने, क्षमा को जीवन, व्यवहार में लाना सिखाता है। इसी से सम्यक दर्शन प्राप्त होता है।
इस मौके पर प्रवीण जैन, अभिषेक जैन, आलोक जैन, अमन जैन, अरूण जैन, नमन जैन, ऋषभ जैन, मनोज जैन, सार्थक जैन, सुधाकर जैन, माधव जैन, अनुज जैन, विशाल जैन, अतिशय जैन, शशांक जैन, दीपक जैन, पूनम जैन, चंचल जैन, श्यामा देवी आदि मौजूद रहे।