गिरजा देवी और हनुमान धाम जाएंगे श्रद्धालु
बिजनौर। माता गिरजा देवी रामनगर एवं हनुमान धाम की निशुल्क यात्रा के लिए 13 नवंबर को नुमाइश ग्राउंड बिजनौर से बस जाएगी। निशुल्क यात्रा एवं खाने पीने की व्यवस्था संरक्षक इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन इकाई बिजनौर एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली की ओर से कराई जाएगी। इच्छुक श्रद्धालु अपना नाम जिला अध्यक्ष इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन डॉ. नरेंद्र सिंह को लिखवा दें। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होलीस्टिक हेल्थ के पदाधिकारी, आरोग्य भारती के पदाधिकारी, सेवा भारती के पदाधिकारी, भारत स्वाभिमान पतंजलि के पदाधिकारी भी अपना नाम जल्द लिखवा लें। सभी 13 नवंबर सुबह छह बजे नुमाइश ग्राउंड बिजनौर अधिवक्ता एसके बबली के आवास पर पहुंचें। अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस गिरजा मंदिर रामनगर पर मनाया जाएगा।