फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महाशिवरात्रि पर मोटा महादेव सहित शिवालयाें में पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Jul 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में ​शिवरात्रि में बालाजी मंदिर पर जला​भिषेक करती श्रृद्धालु।
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। श्रावण माह की शिवरात्रि पर मोटा महादेव मंदिर समेत नगर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। बम भोले की गूंज के बीच श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मोटा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी शशिनाथ की देखरेख में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर दिनभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। घंटों लाइन में लगने के बाद शिवभक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। नजीबाबाद के शिवशक्ति धाम और शिवभाटिका सहित नगर के शिवालयों में भी शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी।
- एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। एसपी नीरज जादौन ने एएसपी सिटी प्रवीण रंजन, सीओ गजेंद्र पाल की उपस्थिति में मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने और कांवड़ यात्रा मार्गाें व संदिग्ध चौराहाें पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी नीरज जादौन ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

- गंतव्य की ओर से बढ़ रहे कांवड़िए
कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डाक कांवड़ियों के जत्थे बम भोले की गूंज के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त बड़ी संख्या में मोटा महादेव मंदिर पहुंचे।

बिजनौर में शिवरात्रि में बालाजी मंदिर पर जलाभिषेक करती श्रृद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें