फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

धामपुर। शीतला माता मंदिर पर रविवार को मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर पुजारी शिवम गोस्वामी ने बताया कि होली के बाद मंदिर पर यह मेला लगता है। यहां बच्चों के स्वास्थ्य की कामना को लेकर प्रसाद चढ़ाया जाता है। शीतला माता से प्रार्थना की जाती है कि घर परिवार में सब स्वस्थ रहें। घर में सुख शांति व समृद्धि आए। प्रसाद में पूड़े़, बतासे, चने की दाल आदि चढ़ाया जाता है। इस मौके पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते हैं। सतीश कुमार, करन सिंह, महेंद्र, दीपक, मनोज, विनोद, राजीव, गौरव गोस्वामी, प्रीति, मीनाक्षी, सरिता देवी, सोनी, लक्ष्मी देवी, कैलाशवती आदि का कहना है कि जो भी श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं, मेले में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। संक्रमण फैलने से बेखौफ होकर मंदिर में आते जाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें